Latest News

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

कल 15 अगस्त के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय झंडा फहराकर परेड की सलामी ली#Public statement

Aug 15,2018 (पंकज गोंबिद )
लुधियाना के विधायको को 2-2 करोड , कहा की शहर का विकास करवा सके : कैप्टन अमरिंदर सिंह

स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की आजादी में पंजाबियों के योगदान का वर्णन करने सहित सरकार की नशा विरोधी मुहिम को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा के सुधार, रोजगार के अवसरों के निर्माण सहित ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत देते हुए, स्टेट टोल टैक्स खत्म करने और लुधियाना के लिए करीब 3 हजार 600 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने विधायकों को उनके क्षेत्रों के विकास हेतु फंड देने हेतु सक्षम बनाते हुए, प्रत्येक विधायक के लिए 2-2 करोड़ रुपए के अख्तियारी फंड का ऐलान किया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कुछ अहम ऐलानों का जिक्र करें, तो सीएम ने ट्रांसपोर्टरों को एक बड़ी राहत प्रदान करते हुए राज्य में स्टेट टोल टैक्स खत्म करने का ऐलान किया, नशों के खिलाफ मुहिम को आगे भी जारी रखने की वचनबद्धता जाहिर करते हुए, उन्होंने बड़ी  स्कीम की शुरूआत की। उन्होंने नशों का कारोबार करने वालों को मौत की सजा दिए जाने की वकालत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी शिक्षण स्थानों में सुधार सहित शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाया जाएगा। इसके लिए गत दिवस उन्होंने पीएयू में राज्य के पहले स्मार्ट स्कूल का उदघाटन किया था और राज्य में ऐसे अन्य स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्व: रोजगार स्कीम के तहत 63 हजार लोगों को फायदा मिला है। इसी तरह, लुधियाना में नहरी पेयजल के लिए उन्होंने 1470 करोड़ रुपए के अनुदान का ऐलान किया। लुधियाना के शहरी विकास हेतु नगर निगम को 366 करोड़ रुपए मिलेंगे। जबकि खन्ना को 52 करोड़, रायकोट को 32 करोड़ इत्यादि देने का ऐलान किया। विधायकों को अपने क्षेत्रों का विकास करने में सक्षम बनाते हुए, उन्होंने प्रत्येक विधायक को 2-2 करोड़ रुपए का अख्तियारी कोटा देने का ऐलान किया। उन्होंने लुधियाना में फोकल प्वाइंटों के विकास हेतु फंडों का ऐलान भी किया। शहीदों की यादगारों की संभाल हेतु उन्होंने लाला लाजपत राय की जगराओं, सुखदेव थापर की लुधियाना व सराभा में करतार सिंह सराभा से जुड़े स्थानों को 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने खुलासा किया कि लुधियाना के विकास हेतु कुल 3 हजार 600 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों दिए जाएंगे। इसके बाद सीएम ने बडी स्कीम की शुरूआत की। उन्होंने जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल व सिलाई मशीनें बांटी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सैलानियों व राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली शख्सियतों को भी सम्मानित किया। इस दौरान इंगलैंड से पंजाब दौरे पर आए बच्चों का समूह भी पहुंचा था।मार्च पास्ट के दौरान पुलिस, एनसीसी सहित अन्य बलों की टुकडिय़ों ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। स्कूली छात्रों की ओर से पीटी शो व रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। इस दौरान डीजीपी सुरेश अरोड़ा सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision