Latest News

सोमवार, 24 सितंबर 2018

40 सालो में पहली बार सितंबर माह में हुई 200 मिली मीटर बारिश।।#Public statement




Sep 25,2018 (पंकज गोबिद) 

पिछले तीन दिनो में हुई 165 मिली मीटर बारिश

लुधियाना: मानसून विदाई लेने से पहले जम कर बरस रहे है। पिछले तीन दिनो में बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 40 सालो में पहली बार सितंबर महीने में इतनी बारिश हुई है। यहां ये बता दे कि वर्ष 1996 के बाद अब पहली बार सितंबर में बारिश का आंकड़ा 200 मिली मीटर के पार पहुंचा है। जिसमें पिछले तीन दिन में ही 165 मिली मीटर बारिश हई है। जबकि सोमवार को हुई बारिश 34 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पीएयू के मौसम विशेषयज्ञ केके गिल ने बताया कि इस बार मौसम काफी अचछा रहा है। इससे पहले 1996 में 492 मिली मीटर बारिश हुई थी। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट बढ़ती जा रही है। सोमवार को अधिकम तापमान 22 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 11 डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 40 सालो में सितंबर के आखरी सप्ताह में इतना कम तापमान नहीं रहा और ना ही इतनी बारिश हुई है। सितंबर में नार्मल बारिश 102 मिली मीटर तक रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी दोपहर तक बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। उन्होंने किसानो को भी फसलो के प्रति सावधानी बर्तने की सलाह दी। यहां ये भी बता दे कि सुबह से लगातार हो रही बारिश से लोगो को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। बारिश के कारण जहां लोगो को घरो में ही बैठे रहना पड़ा वहीं बारिश के कारण सड़को पर लंबे जाम में भी फंसना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision