Latest News

गुरुवार, 13 सितंबर 2018

गोहन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा को मिली बड़ी सफलता गौकशी करते हुए 5 लोगो को किया गिरफ्तार। रस्सी चाकू लकड़ी खाल, गौ मांस व अन्य सामान बरामद।#Public statement



बिष्णू चंसौलिया की रिपोर्ट:
 ( जालौन) -गोहन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने मुखबिरों की सटीक सूचना पाकर 5 गौ तस्करो को  गौकशी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी!
 सूत्रों की माने तो कई महीनों से पुलिस प्रशासन की आँखों मे धूल झोंककर गौ तस्करी का कार्य कर रहे थे  प्राप्त जानकारी के अनुसार  ग्राम नबीपुर में अहमद के खेत मे कब्रिस्तान की दीवाल के पीछे कुछ लोग गौ काट  रहे है ! थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर जाकर गौकशी कर रहे इरफान निवासी सरावन, इमरान निवासी सरावन, रहीस निवासी सरावन, नईम निवासी नवीपुर, बरकत अली निवासी सहाब को गिरफ्तार किया और मौके से रस्सी, लकड़ी, चाकू, खाल, गौमांस बरामद किया। 
थानाध्यक्ष मनोज कुमार, SI उपदेश कुमार, कांस्टेबल हेमंत सोलंकी, अजीत चाहर, राजीव, के  सफल प्रयास से पांचों गौतस्करों को गिरफ्तार किया गया। और गौ बंश धारा अधिनियम 3/5/8 के तहत ग्रिफ्तार कर जेल भेज दिया!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision