Latest News

रविवार, 30 सितंबर 2018

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (S4) की बैठक संपन्न, पुरानी पेंशन बहाली हेतु 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कैंडल मार्च की बनी रणनीति।।Public statement



बिष्णू चंसौलिया की रिपोर्ट:

उरई| 30 सितम्बर | संयुक्त संघर्ष संचालन समिति जनपद शाखा-जालौन की आवश्यक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार विकास भवन में स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कैम्प कार्यालय में आयोजित की गयी, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली हेतु 2 अक्टूबर (दिन मंगलवार) शाम 5 बजे कलेक्टरेट से गाँधी पार्क (माहिल तालाब) तक निकाले जाने वाले “कैंडल मार्च” की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की गयी कि सभी इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी गरिमामय भागीदारी प्रदान कर पुरानी पेंशन बहाली महाभियान में अपना योगदान देंगे| इस महाभियान में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घटक सम्बद्ध समस्त संगठन, अटेवा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की शत प्रतिशत भागीदारी रहेगी|बैठक में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ताहिर अंसारी, महामंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्त, अटेवा जनपद जालौन के कोषाध्यक्ष डॉ गोविन्द कुमार सुमन, संगठन मंत्री पुनीत कुमार भारती, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव, जिला महामंत्री अलोक श्रीवास्तव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संरक्षक रामबालक व्यास, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत रावत, जिला महामंत्री राजीव त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इलयास मंसूरी, ब्लाक जालौन अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, अनिल चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह सेंगर, सेवा राम, छत्रपाल सेंगर, देवेन्द्र गुप्ता, प्रदीप कुमार, रामकुमार प्रजापति, प्रतापभानु सिंह व राकेश बाबू आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision