Latest News

बुधवार, 3 अक्तूबर 2018

गांधी जयंती के अवसर में विकास मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान 

गांधी जयंती के अवसर में विकास मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान


कानपुर। मंगलवार को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर में विकास मोर्चा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के 10 स्थानों पर विशेष रोड बजरी सफाई अभियान चलाया गया। जिसके उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पनकी भाटिया तिराहा, पनकी मंदिर तिराहा, पावर हाउस टेंपो स्टैंड, रतनपुर चौराहे पर रोड पर पड़ी बजरिया साफ किया गया। कानपुर देहात फतेहपुर कानपुर ग्रामीण महाराजपुर विधानसभा बिधनू ब्लॉक भाऊपुर क्षेत्र आदि में भी इसी प्रकार विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष रोड सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संस्थापक विनोद शुक्ला, पनकी मंदिर के सदस्य पंo शैलेंद्र दास, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद भाटिया, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र पांडे, श्याम राजपूत,  समाजसेवी गोविंद चौहान, मदन राजपूत, मोहित राजपूत, हृदेश पांडे, रवि, संजीव निगम, शिवम तोमर, विशाल आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision