Latest News

शनिवार, 17 नवंबर 2018

राज्य महिला आयोग की सदस्य को जिला कारागार में सब कुछ ठीक मिला।#Public statement

विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट।

उरई।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं उनकी टीम ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।इस दौरान जिला कारागार की ब्यवस्था से वह संतुष्ट दिखीं।जिला कारागार में महिला बन्दियों के लिए की गई ब्यवस्था की उन्होंने तारीफ की।
 राज्य महिला आयोग की सदस्य डा०कंचन जायसवाल एवं उनकी टीम ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।इस दौरान कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों तथ उनके साथ रह रहे बच्चों को जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।इस दौरान महिला बन्दियों द्वारा बताया गया कि उन्हें समुचित मात्रा में भोजन तथा उचित उपचार प्राप्त कराया जा रहा है।एवं आवश्यकता अनुसार कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।महिला बन्दियों के साथ रह रहे बच्चों को जेल प्रशासन द्वारा कपडे, खिलौने, दूध, फल, बिस्किट इत्यादि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।बच्चों को पढाई हेतु कापी किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उनका नाम भी प्राथमिक विद्यालय में दर्ज कराया गया है।कारागार में शिक्षा विभाग द्वारा तैनात किए गए शिक्षक द्वारा पढाया जा रहा है।
महिला आयोग की सदस्य डा०कंचन जायसवाल ने जेल प्रशासन द्वारा किए गए कार्य जैसे पुस्तकालय व म्यूजिक सिस्टम की स्थापना, रिहाई से संबंधित कारागार के बाहर डिस्प्ले बोर्ड तथा महिलाओं को स्वालंबी बनाने हेतु महिलाओं को दिए गए सिलाई कढाई प्रशिक्षण तथा कारागार में कराए जा रहे आध्यात्मिक कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, जेल चिकित्सक डा०राहुल वर्मा, जेलर सुनीत कुमार चौहान, उपजेलर बसन्त कुमार शर्मा, राघवेन्द्र सिंह बर्मा, उदय नारायण यादव, बडे बाबू सुशील कुमार पान्डेय मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision