Latest News

गुरुवार, 22 नवंबर 2018

अखिलेश यादव ने मुलायम के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं देखे तस्वीरे#Public statement


शावेज़ आलम की रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव 80 साल के हो गए। हर साल उनके जन्मदिन पर बड़ा जश्न होता है जो इस साल भी होगा। भाई शिवपाल और बेटे अखिलेश से बनीं दूरियों की वजह से जश्न हल्का जरूर लगेगा लेकिन दोनों ही नेता अपने-अपने कार्यालयों में मुलायम के जन्मदिन पर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सपा संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं 


सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा और प्रसपा दोनों ही कई तरह के आयोजन करा रही हैं। लखनऊ से लेकर सैफई तक कई तरह के भव्य आयोजनों को आयोजित्ग किया गया है। सुबह से ही मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने पिता को शुभकामनायें दी हैं। अखिलेश ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि माननीय ‘नेता जी’ के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई! उन्होंने ही हम सबको गांधी जी के ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलना सिखाया व लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि ‘बुराई को ख़त्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है’ और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूँजी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision