Latest News

मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का समापन।#public statement



विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट।


 उरई।शासन के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना विभाग उरई शहर द्वारा नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समापन शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मती सुनीता वर्मा (क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा),महिला थानाध्यक्ष श्री मती नीलेश कुमारी, सुश्री भावना यादव(नगर क्षेत्र लेखपाल),सीडीपीओ श्रीमती विमलेश आर्या,द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में करीब दो सैकड़ा महिलाएं उपस्थित रहीं।इस दौरान श्रीमती सीमा निरंजन, शशि, करुणा सचान एवं अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सहायिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया।शिविर को एडब्लूडब्लू मधु,ब्रह्मा, अर्चना एवं कमला शिवहरे ने भी संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision