Latest News

बुधवार, 5 दिसंबर 2018

शिवपाल की सेना ने कहा, हम बदल देंगे यूपी की सत्ता, जन आक्रोश रैली की सफलता में झोंकी ताकत।#public statement


विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट

उरई(जालौन)।देश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल बताकर सत्ता बदलने के लिए लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से शिवपाल यादव फैन्स एसोसिएशन के कार्यकर्ता जनसम्पर्क कर रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 
आज पटेल नगर करसान बाईपास स्थित जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी के आवास पर प्रेस वार्ता की गई

जिसमे प्रदेश महामंत्री शिवपाल यादव फैन्स एसोसिएशन दीपू त्रिपाठी ने बुद्धवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को सफल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान दीपू त्रिपाठी ने कहा कि देश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। देश मे भय, भ्रष्टाचार का माहौल है।
किसानों के उपज का लाभकारी मूल्य नही दिया जा रहा। बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है। अल्पसंख्यको के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अपराध चरम पर है। आम आदमी न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता में व्याप्त असन्तोष और आक्रोश  को देखते हुए हम समाजवादी आंखे बंद कर नही बैठ सकते।
जनता परिवर्तन चाह रही है इसलिए हम सभी को साथ आकर देश की सत्ता को बदलना होगा। इसलिए 09 दिसम्बर को रामबाई रैली स्थल लखनऊ में पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली आयोजित की गई है जिसमे देश भर से क्रांतिकारी साथी जुटेंगे।

की गई नई कार्यकारणी घोषित जिला अध्यक्ष सुमित त्रिपाठी की जिला कार्यकारिणी 51 सदस्सीय की घोषिणा की गयी जिसमें 4 उपाध्यक्ष 4महासचिव  1कोषाध्यक्ष 1 मीडिया प्रभारी 11 सचिव 21 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गयें व जालौन नगर अध्यक्ष जयकरण यादव,कोंच नगर अध्यक्ष माधव यादव,कालपी नगर अध्यक्ष जमाल अंसारी माधौगढ़ नगर अध्यक्ष सेवनाथ यादव नुनायक्षा मनोनीत किये गयें ।इस दौरान युवा कार्यकर्ता सुमित त्रिपाठी ने कहा की जनपद जालौन से 5 बस 50 फोर व्हीलर व 700 कार्यकर्ता फैंस एसोसिएन की ओर से महारैली में शामिल होंगे। इस मौके पर सैयद रहमत अली वरिष्ठ जिला महामंत्री बर्जभूषण द्विवेदी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,लाखन निरंजन जिला उपाध्यक्ष,दीपेश धंगवा जिला महामंत्री,सद्दाम मंसूरी जिला उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र सक्सेना जिला महामंत्री,रविंद्र दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष, पुष्पेद्र लला यादव जिला सचिव ,धर्मेश शर्मा,महावीर राजपूत, आशीष कौशिक प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य,लकी नगर महासचिव,सानु पाठक,सहित कई सैकडों साथी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision