Latest News

सोमवार, 3 दिसंबर 2018

बार से लेकर सिनेमा हॉल की थी व्यवस्था इस जहाज मेँ अब होगा नीलाम, जाने किसका है ये खूबसूरत जहाज औऱ क्यों होगा नीलाम।#public statement



(शावेज़ आलम)की रिपोर्ट

देश के बैंकों का हजारों करोड़ लेकर फरार हुए विजय माल्या पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। बताया जा रहा है कि, अब माल्या का यह आलिशान जहाज भी नीलाम किया जायेगा। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले इन बैंकों के समूह ने ब्रिटेन की एक अदालत से एक आदेश हासिल भी कर लिया है।

इसकी मदद से भारतीय बैंकों को उनका पैसा वापस पाने में मदद मिलेगी। ऐसे में अब बैंकों को इस जहाज को बेचकर ही कुछ पैसा वापस मिल सकेगा।



648 करोड़ का है महलनुमा जहाज

गौरतलब है विजय माल्या देश का सबसे बड़े शराब कारोबारी में से एक है। माल्या की आलिशान लाइफस्टाइल, और अय्याश जीवनशैली भी काफी चर्चा में रहती है। इसी बीच माल्या का एक महलनुमा जहाज इन दिनों काफी चर्चा में है। जिसको नीलाम किया जाना है। बताया जा रहा है कि, लेकिन वह इन दिनों भारत के बैंकों से करोड़ों रुपये लेकर फरार चल रहा है।

जहाज की खासियत

91 मीटर लंबे जहाज की खासियत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि, माल्या का यह मालनुमा जहाज 648 करोड़ रूपए का है जिसमे सिनेमा हॉल से लेकर बार मौजूद है। इस जहाज में माल्या अपनी ख़ास मीटिंग भी करता था। यह जहाज किसी महल से कम नहीं है, इस जहाज पर ही माल्या ने मोनेको ग्रैंड पार्टी आयोजित की थी जिसमे 1000 लोग शामिल हुए थे।


ब्रिटेन की अदालत ने दिए आदेश

शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत ने आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद भारतीय बैंक माल्या के कुछ सूचनाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि, यह आदेश माल्या के एक आलिशान और महलनुमा जहाज से जुडे हैं। जिसके बाद माल्या का यह खूबसूरत जहाज नीलाम किया जाएगा।


जहाज का नाम इंडियन इम्प्रेस

विजय माल्या ने इस जहाज को साल 2006 में खरीदा था। बताया जाता है कि, इसकी कीमत इसके स्टाइल और आलीशान खासियतों के आगे कुछ भी नहीं है। इस जहाज का नाम माल्या ने इंडियन इम्प्रेस रखा था। आपको बता दें कि, यह जहाज माल्या के सबसे शानदार जहाजों में से एक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision