Latest News

सोमवार, 3 दिसंबर 2018

इंस्पेक्टर के परिवार में मचा कोहराम शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पिता की शहादत के बाद पुलिस में भर्ती हुए थे।#Public statement


शावेज़ आलम की रिपोर्ट

बुलंदशहर में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत के बाद उनके पैतृक जनपद में शोक की लहर

 बुलंदशहर में भीड़ के हमले में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में मातम छा गया। सुबोध कुमार सिंह जनपद एटा के निवासी थे और उनका पूरा परिवार एटा के बापू नगर में रहता था। हालांकि उनकी मां की मृत्यु के बाद वे नोएडा में शिफ्ट हो गए। लेकिन, जैसे ही सुबोध कुमार की मौत की खबर उनके रिश्तेदारों और पहचान वालों को मिली, सभी में मातम छा गया।


परिवार में छाया मातम 

शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा श्रेय स्नातक कर रहा है और छोटा बेटा अभिषेक सिंह इंटरमीडिएट कर रहा है। हाल में परिवार नोएडा में रह रहा है। सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी सिंह बच्चों के साथ नोएडा में रहती हैं। सुबोध कुमार सिंह के पड़ोसी रहे वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बापू नगर में पूरा परिवार एक साल पहले रहता था। लेकिन, सुबोध कुमार सिंह की मां के देहांत के बाद सभी लोग नोएडा चले गए। बता दें कि सुबोध कुमार सिंह का पैतृक गांव तिरगवां थाना जैथरा में पड़ता है। गांव में भी शोक की लहर है।

पिता की जगह मिली थी तैनाती
सुबोध कुमार सिंह को 1994 में नौकरी मिली थी। उनके पिता राम प्रताप राठौर पुलिस महकमे में तैनात थे। लेकिन, उनकी मृत्यु के बाद सुबोध कुमार सिंह को नौकरी मिली। सुबोध कुमार सिंह के बड़े भाई अतुल कुमार राठौर आर्मी से रिटायर हैं। 1994 में नौकरी के बाद सुबोध कुमार सिंह झांसी, मथुरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के थानों में तैनात रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision