Latest News

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

यमुना नदी में भी सैकडों श्रध्दालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी।#public statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट उरई  15/01/19 आज मकर संक्रान्ती पर्व पर पवित्र यमुना नदी में सैकडों श्रध्दालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

अनेक सामाजिक संगठनों ने श्रध्दालुओं को पण्डाल लगाकर खिलायी  खिचडी,गरीबों को बॉटे कम्बल।।बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार स्थित पवित्र यमुना नदी में मकर संक्रान्ति के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने नदी के अनेक घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी तथा मन्दिर मे पूजा कर गरीबो को  दान पुण्य किया। इस दौरान नगर के यमुना घाटों के अलावा नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी व कम्बल वितरित किए गये। मंकर संक्रान्ति के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद देखने को मिली।

मंकर संक्रान्ति को लेकर सुबह से ही नगर के प्रमुख बिहारी जी घाट किलाघाट कालपी,पीलाघाट,बाई जी घाट,श्री ढोडे़श्वर घाट,व्यास जी घाट में मंकर संक्रान्ति के पर्व पर  हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए दान पुण्य किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद कालपी की अध्यक्षा श्रीमती बैकुण्ठी देवी व अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे द्वारा नगर के प्रमुख घाटों में महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए पंडाल व अलाव भी लगाये गये थे। तो वही दूसरी ओर कोई अनहोनी घटना न होने पायें जिसको लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा सहित पुलिस फोर्स भी चौकन्ना देखने को मिला। वही बिहारी जी घाट में घुमन्तु हसन्तु क्लब द्वारा कम्बल व खिचड़ी आदि का वितरण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता,जयखत्री, रविन्द्र श्रीवास्तव एड०,श्री कृष्ण पुरवार,बब्बू जी राजेश पुरवार आदि मौजूद रहे। वही न्यू लोक कल्याण समिति के सुरेश चन्द्र वर्मा मास्टर शाहब ने आशुतोष मिश्रा व  कार्यकर्ताओं के साथ कम्बल,चाय खिचड़ी आदि वितरित की। वही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजू पाठक, आशुतोष मिश्रा, राजेन्द्र पुजारी, अवधेश बाजपेई, हरिश्चंद्र दीक्षित,आर०एन०शुक्ला, राकेश महाराज,आश कुमार सहित बड़ी संख्या में सजातीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी के नीचे खिचड़ी वितरित की। वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोती चन्द्र वर्मा व राजरानी मैहरोत्रा की स्मृति में किलाघाट कालपी में कैप्टन अनूप मैहरोत्रा, पूर्व विधायक डा०अरूण मैहरोत्रा व संकल्प मैहरोत्रा द्वारा पंडाल लगाकर पूड़ी सब्जी वितरित की गई। वही सभासद अरविन्द यादव द्वारा चाय ब्रेड आदि का वितरण किया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा पीलाघाट में चाय आदि का वितरण रविन्द्र वर्मा की मौजूदगी में किया वही गुलाब यादव ने लोगों को खिचडी खिलायी ! वही गल्ला मंडी कालपी में अध्यक्ष शिशु यादव,शिवबालक सिंह यादव,राकेश यादव,बृमेह्श द्विवेदी, अखिलेश यादव निपनिया, राजेश पुरवार, राम प्रकाश पुरवार,कल्लू यादव,रूप नारायण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गल्ला व्यापारी मौजूद थे। वही रामो बामो क्लब द्वारा विश्वनाथ धवन की मौजूदगी में पंडाल लगाया गया। इसके अलावा बसपा नेता जगजीवन अहिरवार,सपा नेता शिव बालक सिंह यादव, अजीत सिंह यादव,काग्रेंस नेता मनोज चतुर्वेदी,जय खत्री,दीपक धवन, हिम्मत सिंह, सुनील गुप्ता सभासद, इरशाद खान, सुशील चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग नगर में आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision