Latest News

शनिवार, 12 जनवरी 2019

दहेज लोभियों ने विवाहिता को जला कर मार डाला।#public statement



(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट)12/01/19दहेज लोभियों ने विवाहिता को जला कर मार डाला।लड़की के पिता ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया।
 .उरई। आज पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए कप्तान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम निमौना थाना थरेट जिला दतिया का रहने वाला है।प्रार्थी की पुत्री रश्मी देवी की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व नरेन्द्र सिंह पुत्र भूरे सिंह निवासी शहब्जापुर थाना कुठौंद के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही ससूराल वाले दहेज की मांग को लेकर मेरी पुत्री को मारने पीटने लगे थे।इसको लेकर प्रार्थी ने कई बार पंचायत कराई किन्तु दहेज लोभी होने के कारण सांंस श्यामा देवी व दामाद की बुआ मूर्ति देवी ने 10-1-19 को पुत्री को मार पीट कर तेल डालकर जला दिया।और मुझे सूचना दी कि तुम्हारी पुत्री आग लगा कर मर गई।हमारे आने के पहले दामाद नरेन्द्र सिंह, बहिनोई रुपेश, चाचा विनोद व बहिन प्रियंका ने लाश को जला दिया।मेरे मौके पर पहुँचने पर अधजली लाश को छोड़कर भाग गए।
   घटना की गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision