Latest News

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

कन्नौज में दुष्कर्म का मामला।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)14/02/19 कन्नौज दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दोनों के बीच माना पति-पत्नी का रिश्ता, अबतक हुआ ये खुलासा

यूपी के कन्नौज जिले में शहर की एक युवती की ओर से सदर पालिकाध्यक्ष शैलेेंद्र अग्निहोत्री और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमे की पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। जांच में पुलिस ने पालिकाध्यक्ष और पीड़िता के बीच पति-पत्नी का रिश्ता माना है।

जांच में सामने आया है कि पालिकाध्यक्ष और उनके परिवार के लोगों ने दहेज के लालच में उसे प्रताड़ित किया। मुकदमे में पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों को राहत भी दी है। पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

22 नवंबर 2018 को शहर में रहने वाली एक युवती ने पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। शैलेंद्र के दोस्त मोहन, आशू अवस्थी, आलोक दुबे पर दुष्कर्म में सहयोग का आरोप था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision