Latest News

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

जालौन के नौ पुलिस निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला।#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 17/02/19 उरई, जालौन ।जनपद जालौन के नौ पुलिस निरीक्षकों का झांसी स्थानांतरण हो गया है वही उनके स्थान पर झांसी से उतने ही पुलिस निरीक्षक जालौन भेजे गए हैं ।
उपमहानिरीक्षक झांसी के द्वारा जारी की गई  सूची के अनुसार जिन पुलिस निरीक्षकों का जालौन से झांसी स्थानांतरण हुआ है उनमें रामपुरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर सुनील कुमार तिवारी, डकोर थानाध्यक्ष इंसपेक्टर विनोद कुमार मिश्रा, इंसपेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह, इंसपेक्टर देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ,इंसपेक्टर रुद्र कुमार सिंह ,इंसपेक्टर संतोष कुमार सिंह, इंसपेक्टर प्रभुनाथ ,इंसपेक्टर रविंद्र कुमार त्रिपाठी ,इंसपेक्टर महाराज सिंह तोमर शामिल है। इनके स्थान पर जो पुलिस निरीक्षक झांसी से जालौन आए हैं उनमें इंसपेक्टर आशीष मिश्रा, इन्सपेक्टर भगवान दास , इंसपेक्टर बंध लाल यादव, इंसपेक्टर धर्मवीर, इंसपेक्टर नयनसिंह, इंसपेक्टर कमलेश कुमार, इंसपेक्टर मनोज कुमार, इंसपेक्टर लालचंद यादव, इंसपेक्टर रामकरन शामिल है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision