Latest News

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

मां-बेटी ने एक ही प्रॉपर्टी को पांच लोगों को बेच डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार।#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)19/02/19 दिल्ली में ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जहां मां-बेटी ने मिलकर एक पांच लोगों के साथ ठगी की है। दोनों में मिलकर पांच लोगों को फर्जी दस्तावेजों के के जरिए संपत्ति को बेचकर 2.5 करोड़ रुपए जमा कर लिए। गौर करने वाली बात यह है कि यह एक ही संपत्ति है जिसे फर्जी दस्तावेजों के जरिए इन महिलाओं ने पांचो लोगों को बेचा है।

पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं ने ग्रेटर कैलाश के पार्ट-1 स्थित घर को पांच लोगों को बेचा था, जिसके बाद दोनों ही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही महिलाओं की पहचान मोली कपूर और अनुराधा कपूर के तौर हुई है। दोनों को दिल्ली स्थित न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों ही महिलाओं को पुलिस ने तीन-तीन अलग-अलग मामलों में फर्जीवाड़े का आरोपी मानते हुए उन्हें प्रोकेलेम्ड अपराधी की श्रेणी में डाल दिया है। इन दोनों महिलाओं ने इससे पहले 2014, 2015 में भी लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया था। दोनों के खिलाफ तीन लोगों ने मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision