Latest News

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

पत्नी के अवैध संबंध का शक तो पति ने किया ऐसा हश्र।#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)19/02/19उन्नाव पति काे हुआ पत्नी के अवैध संबंध होने का शक तो किया ऐसा हश्र, घर में घुसी पुलिस रह गई दंग।उन्नाव अचलगंज के बलाई गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दंपति को निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां युवक की मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अचलगंज थानाक्षेत्र के बलाई गांव निवासी में मछरीलाल (38) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। रविवार रात मजदूरी कर मछरीलाल घर पहुंचा तो उसका पत्नी सीता देवी से विवाद हो गया। देररात तक दंपति में विवाद होता रहा। सोमवार भोर पहर लगभग चार बजे मछरीलाल ने सीता पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision