Latest News

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

जुआ में झगड़े के दौरान चली गोली, एक घायल।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)21/02/19 राजपुर(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के बैना गांव में जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई और अधेड़ घायल हो गया। परिजन उसे पीएचसी ले गए। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है। बैना गांव निवासी सुनील सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा दिनेश सिंह उर्फ गुल्लू ने गांव के गोविंद सिंह उर्फ राजू को कुछ दिन पहले 20 हजार रुपये उधार दिए थे। मंगलवार की सुबह तगादा करने पर गोविंद से कहासुनी हो गई। इसी खुन्नस में रात्रि 10 बजे गोविंद अपने भाई योगेंद्र के अलावा दो अन्य साथियों के साथ दरवाजे पर चढ़ाई कर दी। गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर तमंचे से गोली मार दी जिससे चाचा दिनेश सिंह घायल हो गए। वहीं, चाची शांति को भी चोटें आई हैं। इन्हें पीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया। गांव में चर्चा रही कि जुआ खेलने के दौरान विवाद के हुए विवाद में फायरिंग की गई है। मोहल्ले मे रोज जुआ होता है जिससे आए दिन विवाद होता रहता है। डाक्टर प्रियंक तिवारी ने बताया कि गोली जांघ में लगी है। इस कारण वह खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जोशी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision