(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से आकाश सविता की रिपोर्ट) 12/11/19 कानपुर के शुक्लागंज पुल पर दिखा अजीबो गरीब लोगों का जमावड़ा पुलिस प्रशासन है इस बात से अनजान आपको बता दे आज कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन के अवसर पर सैकड़ों लोग गंगा स्नान करने के लिए दूर-दूर से आते हैं जिसमें महिलाएं लड़कियां और पुरुष सभी लोग सम्मिलित रहते हैं और पवित्र नदी गंगा के जल में स्नान करके अपने सभी पापों को धोने का प्रयत्न कर अपने आगे के सुंदर भविष्य की कामना गंगा माता से करते हैं वहीं गंदी और गलत सोच रखने वाले लोग अपनी गंदी नजरों से वहां पर आई स्त्री और लड़कियों को नहाते हुए और वस्त्र बदलते हुए देखकर दूर से ही अपनी आंखें सेंकते हैं आखिर क्यों?प्रशासन इस बात से अनजान है हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन जब गंगा किनारे लोग नहाने आते हैं तो इन पुलों पर लोगों का जमावड़ा क्यों लगा होता है!क्या पुलिस प्रशासन को यह नहीं दिखाई देता है कि यह जमावड़ा सिर्फ आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन जब यहां पर लड़कियां स्त्रीयां सभी नहाती हैं तभी क्यों लोग वहां ऊपर पुल पर खड़े होते हैं। क्यों स्त्रियों और लड़कियों पर गंदी नजर रखने वाले इन लोगों पर प्रशासन सुरक्षा नहीं दिखाती है!आखिर क्या मतलब है इन पुल पर खड़े लोगों का,क्यो खड़े होते हैं लड़के और आदमी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें